मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पीएम सूर्य घर योजना के तहत लग रहे सोलर पैनल भीषण गर्मी में ग्रिड का लोड कम कर रहे है। जनपद में सोलर पैनल की डिमांड लगातार बढती जा रही है। जनपद में करीब 10 हजार 68 लोगों के यहां पर सोलर पैनल लग चुके है। सोलर पैनल लगने से बिजली के बिल में भी उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सोलर पैनल के लिए करीब 17 हजार 948 लोगों ने आवेदन किया हुआ है।
यूपीनेडा परियोजना प्रभारी भजन सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के अन्तर्गत जनपद में अभी तक 17,948 आवेदन प्राप्त हुए है। 17564 वैण्डर सलेक्ट, 10068 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये गये है। 8658 लाभार्थियों को अनुदान प्राप्त हो चुका है। जनपद में 135 वैण्डर्स कार्यरत है। योजना के अन्तर्गत 03 किलोवाट संयंत्र स्थापना कराने पर 1,08,000 मात्र का अनुदान है तथा 02 किलो वाट पर 90,000 मात्र का अनुदान है। वर्तमान में जनपद में लगभग करीब 95 करोड का अनुदान लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरण हो चुका है। 3 किलोवाट संयंत्र की कुल कीमत लगभग 1,85,000 रुपए है। वहीं 2 किलोवाट की कीमत लगभग 1,35,000 रुपए है।







