मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

अज्ञात चोरों द्वारा थानाक्षेत्र नई मण्डी के अंतर्गत एक स्कूटी चोरी की घटना कारित की गयी थी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0सं0- 295/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

दिनांक 15.06.2026 की रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि थानाक्षेत्र नई मण्डी से चोरी एक स्कूटी को लेकर 02 बदमाश किसी बडी घटना को कारित करने के उद्देश्य से घूम रहे हैं तथा सिसोना मार्ग से आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिसोना पुलिया पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, कुछ समय पश्चात एक स्कूटी पर सवार 02 संदिग्ध आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु स्कूटी सवार नही रुके तथा तेजी से स्कूटी को रजवाहा पटरी पर मोडकर भागने लगे। स्कूटी सवारों के बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा स्कूटी सवारों का पीछा किया गया । आगे तीव्र मोड पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा स्कूटी सवार स्कूटी को वहीं छोडकर ईंख के खेतों में घुस गये तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्तगण 1. वकील पुत्र असलम निवासी अजराडा थाना मुण्डाली जिला मेरठ, 2. परवेज पुत्र फकीरा निवासी नहाली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद घायल हो गये। पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, मोबाईल फोन व 01 स्कूटी (थानाक्षेत्र नई मण्डी से चोरी) बरामद की गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अंतर्जनपदीय चोर अभियुक्तगण हैं। अभियुक्त परवेज के विरुद्ध विभिन्न थानों पर चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में 02 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त वकील के विरुद्ध भी विभिन्न थानों पर गंभीर धाराओं में 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता-
1. वकील पुत्र असलम निवासी अजराडा थाना मुण्डाली जिला मेरठ (घायल)
2. परवेज पुत्र फकीरा निवासी नहाली थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद (घायल)
बरामदगी-
• 02 अवैध तमंचे 315 बोर
• 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
• 03 मोबाईल फोन
• 01 स्कूटी (मु0अ0सं0- 295/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना नई मण्डी से संबंधित)
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 297/2026 धारा 109(1), 317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त वकील उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 226/18 धारा 307 भादवि चालानी थाना रेलवे रोड मेरठ
2. मु0अ0सं0 227/18 धारा 25 आयुध अधि0 चालानी थाना रेलवे रोड मेरठ
3. मु0अ0सं0 867/17 धारा 398 भादवि चालानी थाना मसूरी गाजियाबाद
4. मु0अ0सं0 869/17 धारा 28 आयुध अधि0 चालानी थाना मसूरी गाजियाबाद
5. मु0अ0सं0 70/15 धारा 392/411 भादवि चालानी थाना हाफिजपुर हापुड़
6. मु0अ0सं0 368/20 धारा 307/333/353/427 भादवि चालानी थाना हापुड़ देहात हापुड़
7. मु0अ0सं0 85/15 भादवि चालानी थाना हाफिजपुर हापुड़
8. मु0अ0सं0 16/14 धारा 414 भादवि चालानी थाना मुण्डाली मेरठ
9. मु0अ0सं0 428/10 चालानी थाना गजरौली जनपद अमरोहा
10. मु0अ0सं0 373/2009 धारा 380/411 भादवि चालानी थाना मसूरी गाजियाबाद
11. मु0अ0सं0 385/2009 धारा 380/411 भादवि चालानी थाना मसूरी गाजियाबाद
12. मु0अ0सं0 408/2009 धारा 395/412 भादवि चालानी थाना मसूरी गाजियाबाद
13. मु0अ0सं0 412/2009 धारा 147/148//149/307 भादवि चालानी थाना मसूरी गाजियाबाद
14. मु0अ0सं0 528/2010 धारा 25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना मसूरी गाजियाबाद
15. मु0अ0सं0 707/2009 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना मसूरी गाजियाबाद
16. मु0अ0सं0 295/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
17. मु0अ0सं0 297/2026 धारा 109(1), 317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त परवेज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 20/20 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना दौराला मेरठ
2. मु0अ0सं0 21/20 धारा 147/148/149/307/411 भादवि चालानी थाना दौराला मेरठ
3. मु0अ0सं0 23/19 धारा 399/402 भादवि चालानी थाना जानी मेरठ
4. मु0अ0सं0 28/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट भादवि चालानी थाना जानी मेरठ
5. मु0अ0सं0 285/15 धारा 380/411 भादवि चालानी थाना खरखौदा मेरठ
6. मु0अ0सं0 226/16 धारा 379/411 भादवि चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
7. मु0अ0सं0 751/8 धारा 380/411 भादवि चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
8. मु0अ0सं0 183/19 धारा 392/411 भादवि चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
9. मु0अ0सं0 189/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
10. मु0अ0सं0 291/19 धारा 307/411/427 भादवि चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
11. मु0अ0सं0 292/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
12. मु0अ0सं0 002/20 धारा 380/457 चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
13. मु0अ0सं0 383/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
14. मु0अ0सं0 415/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
15. मु0अ0सं0 416/20 धारा 25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
16. मु0अ0सं0 183/23 धारा 380/411 भादवि चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
17. मु0अ0सं0 75/24 धारा 380/411/413/427/457 भादवि चालानी थाना भोजपुर गाजियाबाद
18. मु0अ0सं0 418/19 धारा 307 भादवि चालानी थाना सिहानी गेट गाजियाबाद
19. मु0अ0सं0 419/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना सिहानी गेट गाजियाबाद
20. मु0अ0सं0 58/18 धारा 307/380/411/457 भादवि चालानी थाना पिलखुआ हापुड
21. मु0अ0सं0 228/18 धारा 380/411/414/4457 भादविचालानी थाना धौलाना हापुड
22. मु0अ0सं0 249/18 धारा 398/401 भादवि चालानी थाना धौलाना हापुड
23. मु0अ0सं0 250/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना धौलाना हापुड
24. मु0अ0सं0 694/18 धारा 398/401 भादवि चालानी थाना धौलाना हापुड
25. मु0अ0सं0 695/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना धौलाना हापुड
26. मु0अ0सं0 487/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना हापुड नगर
27. मु0अ0सं0 26/18 धारा 60 आब0 अधि0 चालानी थाना नौगावा सादात अमरोहा
28. मु0अ0सं0 44/20 धारा 307 भादवि चालानी थाना जारचा नोएडा
29. मु0अ0सं0 45/20 धारा 25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना जारचा नोएडा
30. मु0अ0सं0 295/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
31. मु0अ0सं0 297/2026 धारा 109(1), 317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर
पूछताछ का विवरणः- प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा वाहन चोरी/लूट आदि करने का कार्य किया जाता है। हमारे द्वारा विभिन्न जनपदों/राज्यों में वाहन चोरी/लूट आदि की घटनाएं कारित की गयी हैं। हमारे द्वारा दिनांक 06.06.2026 को थानाक्षेत्र नई मण्डी के अन्तर्गत एक स्कूटी की चोरी की गयी थी। आज हम उस स्कूटी से किसी बडी वारदात को करने के इरादे से आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया






