Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उत्कृष्ट कार्य करने पर चेयरपर्सन ने महिलाओं को किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने पर चेयरपर्सन ने महिलाओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

पालिका अध्यक्ष मिनाक्षी स्वरूप जी एवं अधिशासी अधिकारी महोदया डॉ प्रज्ञा सिंह के कर कमलों द्वारा सभागार में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता पर भी विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल