Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर नगर पालिका ने 5 मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर नगर पालिका ने 5 मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

पालिका अध्यक्ष  मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह के निर्देशानुसार *”सोमनाथ स्वाभिमान पर्व* ” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति एवं आचार्य कुल के सहयोग से पालिका क्षेत्र के अंतर्गत 5 मंदिरों में विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा सभी चयनित मंदिरों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही, उपस्थित श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, कूड़ा इधर-उधर न फैलाने एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक  योगेश कुमार, एसएफआई पलक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, एसबीएम बाबू रुचि शर्मा, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से दीपक सैनी एवं कपिल, बालकृष्ण स्वच्छता समिति से दीपाली वत्स एवं शुभम, तथा आचार्य कुल से होतीलाल एवं विनोद चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल