Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट, दो नाबालिक बच्चे झुलसे

पटाखा गोदाम में हुआ विस्फोट, दो नाबालिक बच्चे झुलसे

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज़ पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना/बुढ़ाना  यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गोदाम में कार्य कर रहे दो नाबालिग बच्चे 1. कासिम पुत्र कादिर (उम्र करीब 15 वर्ष) व 2. हुजैफा पुत्र आजम (उम्र करीब 15 वर्ष) आग लगने की घटना में घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित पटाखा गोदाम संचालक मौके से फरार है तथा गोदाम संचालन हेतु कोई वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था। यह गोदाम लोनी, जनपद गाजियाबाद के कुछ व्यक्तियों ने उमरेज उपरोक्त से किराये पर लिया था तथा यहां पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था।

जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना की जांच हेतु एक कमेटी गठित की गई है। प्रकरण के सम्बन्ध में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल