मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ छेडछाड/अभदृता करने वाले 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 01 स्कूटी (घटना में प्रयुक्त) बरामद।

वादी द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी माता व बहन के साथ स्कूटी सवार दो युवकों द्वारा अश्लील हरकते करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया गया तथा विरोध करने पर बदतमीजी करते हुए मारपीट व धक्का-मुक्की कर स्कूटी से फरार हो गये। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 191/2026 धारा 74/79/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से अभियुक्तगण की पहचान की गयी तथा प्रकाश में आये अभियुक्तगण आर्यमान व शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार किया गया व कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* आर्यमान रघुवंशी पुत्र सुधीर कुमार बालियान निवासी पचेंडा रोड थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर,उम्र 28 करीब वर्ष
*2.* शौर्य गुप्ता पुत्र मनीष गुप्ता निवासी शिवपुरी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 18 वर्ष
*बरामदगी-*
01 स्कूटी यूपी 12 एएल 2131 (घटना में प्रयुक्त)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0स0 191/2026 धारा 74/79/115(2)/352 बी0एन0एस0 थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*






