मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज


थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर एक ट्रक जिसमें सल्फर भरा हुआ था, अनियंत्रित होकर पलट गया तथा ट्रक मे लदे गंधक में आग लग गयी जिससे यातायात भी बाधित हो गया।


सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायर टैण्डर की सहायता से आग बुझायी गयी है तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सडक से हटवा कर यातायात सुचारू किया जा रहा है। वर्तमान में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
Author: hindustancitynews
Post Views: 110






