मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना तितावी क्षेत्र के बघरा चौकी के पास उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब दो महिलाओं के बीच कहासुनी अचानक मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई होने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बघरा चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों महिलाओं को अलग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 167





