मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थानाक्षेत्र तितावी के अंतर्गत ग्राम सैदपुरा खुर्द के एक ही मौहल्ला निवासी 02 पक्षों के मध्य पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ जिसकी सूचना पर डायल-112 पीआरवी व थाना तितावी पुलिस द्वारा उन्हे बघरा चौकी पर ले आई। बाद में दोनों पक्षों की महिलाएं भी चौकी पर आ गयी तथा आपसी वाद-विवाद में मारपीट व हाथापाई करने लगी। पुलिस द्वारा तत्काल बीच-बचाव करते हुए शान्ति स्थापना की गयी। थाना तितावी पुलिस द्वारा दोनों पक्ष से 02 व्यक्तियों के विरुद्ध 170 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 142





