Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » परिवहन विभाग की कडी कार्रवाई, 11 ओवरलोड व खनन वाहनों का चालान, 9.55 लाख का जुर्माना

परिवहन विभाग की कडी कार्रवाई, 11 ओवरलोड व खनन वाहनों का चालान, 9.55 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने ट्रैफिक , मंसूरपुर पुलिस और खनन अधिकारी के साथ ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान में 11 ओवरलोड और खनन के वाहनों का चालान किया गया है। परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 9.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।


परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान की प्रत्येक रिपोर्ट की जानकारी डीएम को दी गई है। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने बेगरजपुर मेडिकल कालेज के पास खाली स्थान पर आठ वाहन ओवरलोड वाहनों को पकडा है। इन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 569500 जुर्माना लगाया है। इसके अतिरिक्त खनन विभाग द्वारा भी जुर्माना आरोपित किया गया। परिवहन विभाग द्वारा तीन अन्य खनन की वाहनों पर चालान किया गया है।

वहीं एक वाहन को थाना खतौली में निरुद्ध किया गया। इस दौरान कुल 11 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 9 लाख 55 हजार 250 रुपए का जुर्माना किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन का कहना है कि ओवरलोड वाहन और खनन वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल