मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

थाना खतौली पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा से छुडाने वाले 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार।

थाना खतौली पुलिस द्वारा 03 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से गांजा व मोटरसाईकिल बरामद की गयी थी। उक्त के सम्बन्ध में थाना खतौली पर मु0अ0सं0- 56/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था। इस अभियोग में कस्बा खतौली के मोहल्ला देवीदास निवासी एक अभियुक्त विनोद मेंबर पुत्र ओमप्रकाश वांछित था। दिनांक 15.04.2026 को थाना खतौली पुलिस उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मोहल्ला देवीदास स्थित अभियुक्त के मसकन पर दबिश के लिये गये थी जहां पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था। तभी अभियुक्त के शोर करने पर अभियुक्त के परिजनों व सहयोगियों द्वारा पुलिस टीम के साथ अभदृता की गयी तथा बल प्रयोग करते हुए अभियुक्त विनोद मेंबर उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा से छुडा लिया गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना खतौली पर मु0अ0सं0-112/2026 धारा 132, 262, 263,224 221 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा से छुडाने वाले 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* सुन्दर पुत्र ओमप्रकाश निवासी मौ0 देवीदास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।
*2.* सोनू पुत्र अल्लारखां निवासी आलू मिल चांदबाग मस्जिद कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।
*3.* उपेन्द्र पुत्र टीटू निवासी मौ0 देवीदास कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर।
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0-112/2026 धारा 132, 262, 263,224 221 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।






