मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

शिक्षा अधिकारी महोदया  किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में *नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम का आयोजन* किया गया है‚ जिसमें विद्यालय में उपस्थित समस्त बालिकाओं अध्यापिकाओं द्वारा नारी शक्ति मानव श्रृंखला, बालिकाओं ने म्यूजिक द्वारा शक्ति का प्रदर्शन किया। तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद द्वारा विद्यालय में 70% से अधिक उपस्थित वाली बालिकाओं के अभिभावकों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया है।
अंत में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि स्कूलों में नारी शक्ति वंदन अभियान 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम है। इस दौरान स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण, रानी लक्ष्मी बाई आत्महत्या प्रशिक्षण योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 70% से अधिक उपस्थित वाली छात्राओं के अभिभावकों का सम्मान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विद्यालय में 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है इसका उद्देश्य छात्राओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है, साथ ही समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल