Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जिले में एक दिवसीय जनपद स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव व कुक्कुट निवेश सम्मेलन का होगा आयोजन

जिले में एक दिवसीय जनपद स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव व कुक्कुट निवेश सम्मेलन का होगा आयोजन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. जितेन्द्र गुप्ता ने बताया है कि जनपद में एक दिवसीय जनपद स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव व कुक्कुट निवेश सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिसके अन्तर्गत कुक्कुट पालन में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को कुक्कुट विकास नीति-2022 अन्तर्गत निवेश बढाने के लिए आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पोल्ट्री क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संचालित सरकारी योजनाओं और नीतियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए वैज्ञानिक व आधुनिक पोल्ट्री प्रबन्धन के विषय में जागरूकता बढाई जाएगी। पोल्ट्री फामर्स उद्यमियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए यह आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के आयोजन से प्रदेश में कुक्कुट विकास को बढावा मिलेगा तथा विभागीय योजनाओं की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। जो कुक्कुट पालक, कुक्कुट व्यवसाय करने में इच्छुक हो, उसका सरकारी योजना में आवेदन कराया जायेगा। जो कुक्कुट पालक अथवा कुक्कुट पालन में रूचि रखने वाला व्यक्ति इस जनपद स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव / कुक्कुट निवेश सम्मेलन में प्रतिभाग करना चाहता है, वह अपना पंजीकरण मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुजफ्फरनगर के द्वितीय तल पर स्थापित कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर करा सकता है। आयोजन की तिथि से सम्बन्धित व्यक्ति को समय से अवगत करा दिया जायेगा। यह कार्यक्रम एकदम नि:शुल्क है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल