मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

एसआईआर को लेकर चल रहा कार्य पूर्ण हो गया है। शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। 6 विधानसभा में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 873 है। 2235 मतदेय स्थलों की संख्या है। वहीं एसआईआर में 2235 बी0एल0ओ0 द्वारा काम किया गया है। कुल आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 1768369, कुल परिवर्धन 133920 कुल अपमार्जन 12352, कुल अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 1893 339 है।

शुक्रवार को जनपद स्तर पर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर करा दिया गया है। अंतिम प्रकाशन के समय विधानसभावार मतदेय स्थल, मतदान केन्द्र, बूथ लेविल अधिकारी, परिवर्धन / अपमार्जन एवं अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाताओं की संख्या निम्नवत् है विधानसभा क्षेत्र 11 बुढ़ाना में मतदान केदो की संख्या 174 मतदेय की संख्या 421 बी0एल 0ओ0 की संख्या 421 आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 34 43 67 परिवर्धन 18 198 अपमार्जन 1377 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 361405 है ।विधानसभा क्षेत्र 12 चरथावल में मतदान केंद्रों की संख्या 142 मतदेय स्थलों की संख्या 374 बी0एल0ओ0 की संख्या 374 आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 2939 31 परिवर्धन 20 931 अपमार्जन 2018 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 313058 है। विधानसभा क्षेत्र 13 पुरकाजी में मतदान केंद्रों की संख्या 140 मतदेय स्थलों की संख्या 354 बी0एल0ओ0 की संख्या 354 आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 2840 15 परिवर्धन 25545 अपमार्जन 1649 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 308413 है। विधानसभा क्षेत्र 14 मुजफ्फरनगर मतदान केंद्रों की संख्या 94 मतदेय स्थलों की संख्या 370 बी0एल0ओ0 की संख्या 370 आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 2792 66 परिवर्धन 35200 अपमार्जन 4416 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 311887 है। विधानसभा क्षेत्र 15 खतौली में मतदान केंद्रों की संख्या 172 मतदेय स्थलों की संख्या 355 बी0एल0ओ0 की संख्या 355 आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 2830 80 परिवर्धन 17742 अपमार्जन 1745 अंतिम प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 2995 70 है। विधानसभा क्षेत्र मीरापुर में मतदान केंद्रों की संख्या 151 मतदेय स्थलों की संख्या 361 बी0एल0ओ0 की संख्या 361 आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 2837 10 परिवर्धन 16304 अपमार्जन 1147 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 299006 है। 6 विधानसभा में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 873, कुल मतदेय स्थलों की संख्या 2235, कुल बी0एल0ओ0 की संख्या 2235, कुल आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 1768369, कुल परिवर्धन 133920 कुल अपमार्जन 12352, कुल अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 1893 339 है।
अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह की अवधि के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूबी में अपना अथवा अपने सम्बंधी का नाम देख सकते हैं।
उक्त के अतिरिक्त दिनांक 10.04.2026 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अन्तिम प्रकाशित नामावली को जनपद की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=524 पर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ को वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जनपद के समस्त छः मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष सचिवों को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची एक प्रति साफ्ट कापी में तथा एक प्रति हार्ड कापी में उपलब्ध करायी गयी इस अवसर पर संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों से भारतीय जनता पार्टी के ओम प्रकाश उपाध्याय, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्कसवादी) के अनिल कुमार एवं सुभाष उपाध्याय, समाजवादी पार्टी के साजिद हसन एवं पवन बंसल, जिला कांग्रेस पार्टी के ममनून अन्सारी (एडवोकेट), बहुजन समाज पार्टी के इन्तजार अली तथा आम आदमी पार्टी के श्री अजय चौधरी उपस्थित रहे।






