मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


विद्युत पेंशनर्स परिषद जनपद शाखा मुजफ्फरनगर का वार्षिक अधिवेशन को इं. एमडी शर्मा जनपद अध्यक्ष की अध्यक्षता के माध्यता के साथ न्यू दावत पार्टी हॉल लिंक रोड मुजफ्फरनगर में सम्पन्न हुआ। इं० लोकेश चंद्र सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता इं. बीआर शर्मा अध्यक्ष गवर्नमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, मुजफ्फरनगर, केन्द्रीय संरक्षक सदस्य इं. एससी गर्ग एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।
सभा का संचालन करते हुए इं. उमेश चंद्र वर्मा ने अतिथियों के सामने मांग पत्र प्रस्तुत किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि सभी वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर है। पेंशनर्स परिषद द्वारा दिए गए मांग पत्र पर आश्वासन दिया कि शासन स्तर से पूरे होने वाली सभी मांगों / समस्याओं का वरियता के आधार पर निदान कराया जायेगा।

वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश चन्द यादव एवं क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ता इं० वी० के० गुप्ता जी ने आश्वासन दिया कि मांग पत्र में उनके स्तर से निस्तारित होने वाली सभी मांगों को यथासम्भव शीघ्र पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होनें बताया कि पेंशनर्स के सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं पेंशनर्स के कार्यालय में उचित सम्मान के लिए दिशा निर्देश पहले से ही दिये हुए है और ऐसा किया भी जा रहा है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफयेर ऑर्गेनाइजेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इ. डी०पी० जैन एवं महामंत्री इं० डी०के० गुप्ता, के०के० शर्मा, रामबीर सिंह ने आठवे वेतन आयोग, पेंशन वैलिडेशन एक्ट के बारे में जानकारी साझा की एवं सहयोग का पूरा आश्वासन दिया। इस अवसर पर अति वरिष्ठ विद्युत पेंशनरों इंजीनियर एस०सी० गर्ग, बी०आर० शर्मा, सी०डी० शर्मा, के०सी० त्यागी, बृजपाल सिंह, के०डी० सैनी, वेदपाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार मित्तल आदि को अंग वस्त्र, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वार्षिक चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुए शिव कुमार त्यागी को अध्यक्ष एवं योगेन्द्र कुमार शर्मा को सचिव चुनाव गया। सम्मेलन में जयपाल मलिक, भोपाल सिंह, जसवीर सिंह के०पी० सिंह, महेन्द्र वर्मा, बिजेन्द्र वर्मा, अमरनाथ त्यागी, बी०बी० शर्मा, सोम सिंह, योगेन्द्र कुमार, एम०जी० रोहिला, सुरेश चंद शर्मा, कालूराम रोहिला, राजकुमार गग, मांगे सिंह सैनी, धीर सिंह, रामवीर सिंह सहित सैकड़ों पेंशनर्स ने भाग लिया।






