मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आईपीएमएस पोर्टल पर रजिस्टे्रशन न कराने पर जनपद में 977 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निलबिंत हो गए है। शासन ने सभी किटनाशक विक्रेताओं को पांच अप्रैल तक आईपीएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रशन कराने के सख्त निर्देश दिए थे। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि उक्त कीटनाशक विक्रेताओं को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। यदि फिर भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाता है तो इनके लाइसेंस निरस्त हो जाएगे।
कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने सभी कीटनाशी रसायन विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल (एकीकृत कीटनाशी प्रबन्धन प्रणाली) पर अपना पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि जिन विकेताओं द्वारा आईपीएमएम पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया जायेगा, उनके कीटनाशी लाईसेंस तत्काल निरस्त कर दिए जाएगे। इस संबंध में शासन स्तर से सख्त आदेश प्राप्त हुए है। तत्काल पोर्टल पर बेवसाइट के होम पेज पर क्लिक करने के बाद साइन अप कर लें। इसके बाद नये रजिस्ट्रेशन का एक फार्म खुलेगा, उसनें अपनी फर्म से सम्बन्धित विवरण भरने के पश्चात आपकी आई०डी० बन जायेगी। जिसे अप्रूव्ड किया जायेगा, किन्तु अभी तक जनपद में कुल 50 कीटनाशी लाईसेंसधारियों द्वारा ही रजिस्ट्रेशन किये गये है। पांच अप्रेल का निर्धारित समय खत्म होने के बाद जनपद में 977 कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने निलबिंत कर दिए है।







