मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शहर की सबसे बडी मार्किट सदर बाजार में गुरुवार को बडी दुर्घटना होने से बाल-बाल टल गई। सदर बाजार में चर्च रोड पर बिजली की हाईटेंशन लाइन का पोल सड़क पर नीचे झुक गया। जानकारी मिलने पर पावर कारपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क पर नीचे झुके हुए पोल को सहीं कराया।


बुधवार को हुई तेज हवा के साथ हुई बारिश से पावर कारपोरेशन, किसान आदि को काफी नुकसान का सामना करना पडा है। इस बीच देर रात्रि में चर्च रोड पर हाईटेंशन लाइन का पोल सड़क पर गिरने के लिए नीचे झुक गया। सुबह को मार्किट के लोग अपनी दुकानों पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार को दी। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सप्लाई को बंद कराते हुए उक्त पोल को सहीं कराया। इस दौरान कर्मचारियों को कई घंटे लगे। पोल सहीं होने पर सप्लाई को चालू कराया। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि व्यापारियों की सूझबूझ के चलते चर्च रोड पर बडी दुर्घटना होने से बाल बाल टल गई। उन्होंने सहीं समय पर सूचना देकर विभाग को अलर्ट करने का कार्य किया है। उक्त पोल को समय रहते सहीं कराया गया और सप्लाई को चालू कराया गया है।






