मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

बिजली उपभोक्ताओं का ध्यान रखते हुए शासन ने स्मार्ट मीटर के नियमो में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रीपेड मीटर लगाने की अनिवार्यता खत्म हो गयी है। एक अप्रैल 2026 से नियमो में बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ताओं के यहां पर केवल स्मार्ट मीटर लगेगा। यह उपभोक्ता की मर्जी पर निर्भर करता है कि वह अपने स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर या फिर पोस्टपेड मीटर में बदले। जनपद मुजफ्फरनगर में करीब 74 हजार उपभोक्ता के यहां पर स्मार्ट मीटर लगे है। जिसमे से 62 हजार प्रीपेड मीटर है। जनपद में करीब 6 लाख से अधिक उपभोक्ता है। इन सभी के यहाँ पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

Author: hindustancitynews
Post Views: 183






