Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डीएम बोले, पीएम सूर्य घर के लिए अतिशीघ्र दे लोन, उपभोक्ताओं को बैंक के चक्कर लगवाए तो होगी कार्रवाई

डीएम बोले, पीएम सूर्य घर के लिए अतिशीघ्र दे लोन, उपभोक्ताओं को बैंक के चक्कर लगवाए तो होगी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को डीएम कैम्प कार्यालय पर बने नए सभागार में डीएम उमेश मिश्रा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक की है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को पीएम सूर्य घर के लिए लोन अतिशीघ्र करने के सख्त आदेश दिए है।


बैठक में विद्युत विभाग से सम्बन्धित समस्याएँ जैसे सत्यापन रिपोर्ट, नेटमीटरिंग स्थापना, कॉन्फिगरेशन, लाभार्थियों के बिल में आ रही त्रुटियों के निस्तारण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज ही जेई, एसडीओ, अधिशासी अभियन्ताओं के साथ जूम मीटिंग कर पीएम सूर्य घर बिजली योजना के समस्त प्रकरण प्राथमिकता के तौर पर ससमय पूर्ण करने करें। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि पीएम सूर्य घर के लिए लोन अतिशीघ्र करना सुनिश्चित करें। अग्रणी जिला प्रबन्धक को प्रति सप्ताह बैंक अधिकारियों व वैण्डरों के साथ बैठक करने के निर्देश दिये गये है। सभी वैण्डरों को प्रतिदिन 02 संयंत्र स्थापित करने के निर्देश दिये गये तथा जो वैण्डर कार्य नहीं कर रहे है उनको तुरन्त ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिये गये। सीडीओ ने बताया कि सभी बैंक अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी व वैण्डर्स, परियोजना अधिकारी संयुक्त रूप से टीम भावना से कार्य करें। वर्तमान में जनपद में 17,352 आवेदन, 14985 वैण्डर सलेक्ट, 8810 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये गये है। 7643 लाभार्थियों को अनुदान प्राप्त हो चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल