Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » दो दिन बैलेंस नेगेटिव रहा तो बिजली कटने के बाद नहीं जुडेगी

दो दिन बैलेंस नेगेटिव रहा तो बिजली कटने के बाद नहीं जुडेगी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने दो दिन रहने वाली असुविधा को लेकर उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है। उन्होंने कहा कि तीन और चार अप्रैल को यदि स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बैलेंस नेगेटिव होने के कारण बिजली कट गई तो करीब 19 से 20 घंटे के बाद ही जुडेगी। इन दोनों दिन आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर मेंटेनेंस एंव कॉन्फिगरेशन का कार्य चलेंगा। जिस कारण सभी ऑन लाइन सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेगी। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता अपना रिचार्ज करा ले। यदि इस दौरान बिजली कट गई तो वह नहीं जुडेगी।
पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि यूपीपीसीएल एवं सहयोगी डिस्कॉम (पूर्वाचल, मध्याचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं केस्को) हेतु आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर मेंटेनेंस एव कॉन्फिगरेशन करने का कार्य चलेंगा। यह कार्य तीन अप्रैल को रात्रि 10 बजे से 4 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक लेगा। इस दौरान करीब 19 से 20 घंटे सभी ऑन लाइन सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस अवधि में बिलिंग प्रणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल, कंज्यूमर ऐप पर उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं (बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि इत्यादि) बाधित रहेंगी। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि विद्युत विच्छेदन की असुविधा से बचने हेतु अपने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के बेलैन्स को पोजेटिव बनाए रखे। यदि इस दौरान बैलेंस नेगेटिव होने के कारण बिजली कटी तो जुड नहीं पाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल