मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन द्वारा कर विभाग में कार्यरत सोमपाल के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, सभासद गण, अधिकारी गण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मीनाक्षी स्वरूप द्वारा सेवानिवृत कर्मचारी सोमपाल को पुष्प गुच्छ देकर एवं उनके उपार्जित अवकाश व भविष्य निधि की धनराशि से संबंधित प्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष ब्रजमोहन, महामंत्री विकास शर्मा एवं मोहम्मद सालिम द्वारा सोमपाल को स्मृति चिन्ह देकर एवं फूल माला पहनाकर अभिवादन किया गया। सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मो. खालिद समेत अन्य सभासद गणों अधिकारी गणों एवं कर्मचारी गणों द्वारा सोमपाल के अच्छे व्यवहार और अपने काम के प्रति लगनशीलता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर अजय शाही, योगेश कुमार, पलक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, आकाशदीप, राजीव वर्मा, नितिन कुमार, विवेक कुमार, कर विभाग से पारुल यादव अमित कुमार, अमरजीत सिंह, प्रवीण कुमार, विकास चौधरी, मैंनपाल सिंह, मनीष कुमार, फिरोज खान, निर्माण विभाग से कपिल कुमार, विकास सोनकर, अशोक धींगरा, निपुण कनौजिया, लेखा विभाग से गगन महिंद्रा, गोपीचंद वर्मा, नदीम खान, जलकल विभाग से जितेंद्र कुमार, वैभव गुप्ता, कैलाश नारायण, धर्म सिंह एवं सुनील वर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आकाशदीप द्वारा किया गया।







