मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाईस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाडी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन, आंगनबाडी केन्द्र भवनों / परियोजना कार्यालय का लोकार्पण लखनऊ में किया गया।,


जिसका सीधा प्रसारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल , जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सुधीर सैनी सदस्य विधान परिषद, वंदना वर्मा , जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पार्टी, संदीप राठी, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग एवं कल्याण अधिकारी शक्ति शरण श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी सहायिका आदि ने सीधा प्रसारण को देखा।

इसके उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल तथा एमएलसी वंदना वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ ।
निर्मित 35 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों, 04 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन का लोकार्पण माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल , जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुधीर सैनी , सदस्य विधान परिषद, वंदना वर्मा , जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल पार्टी संदीप राठी ने किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर मे मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाईस एवं 142 स्मार्ट फोन का वितरण भी किया गया।
इस अवसर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल द्वारा कहा गया कि आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा स्मार्ट फोन प्राप्त करने के पश्चात उनका कार्य सरल, तेज एवं प्रभावी हो जायेगा।
साथ ही उन्होंने आंगनबाडी कार्यकत्रियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आंगनबाडी कार्यकत्रियां हमारे समाज की नींव है।

सदस्य विधान परिषद ने कहा कि बच्चों को पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अब स्मार्ट फोन के माध्यम से वे सभी जरूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेगीं। समय पर रिपोर्ट भेज सकेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचा सकेगी।उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉ० राजीव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी अत्येन्द्र सिंह, संतोष कुमार शर्मा एवं राहुल कुमार, समस्त मुख्य सेविकाएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहे।






