मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने समस्त कीटनाशी विक्रेता से कहा है कि आज अपर कृषि निदेशक, (कृषि रक्षा), उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अध्यक्षता में ऑन लाईन मीटिंग में निर्देशित किया गया है कि सभी कीटनाशी रसायन विक्रेताओं को IPMS PORTL (एकीकृत कीटनाशी प्रबन्धन प्रणाली) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है, जिन विकेताओं द्वारा IPMS PORTL (एकीकृत कीटनाशी प्रबन्धन प्रणाली) पर पंजीकरण नहीं कराया जायेगा, उनके कीटनाशी लाईसेंस तत्काल निरस्त किये जाने के निर्देश दिये गये है।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त सम्बन्ध में आपको पूर्व में भी कई बार निर्देशित किया जा चुका है कि तत्काल IPMS PORTL पर ipms.gov.in बेवसाइट के होम पेज पर register क्लिक करने के बाद sign up कर लें. उसके परान्त नये रजिस्ट्रेशन का एक फार्म खुलेगा, उसनें अपनी फर्म से सम्बन्धित विवरण भरने के पश्चात आपकी आई०डी० बन जायेगी, जिसे अधोहस्ताक्षरी द्वारा अप्रूव्ड किया जायेगा, किन्तु अभी तक जनपद में कुल 50 कीटनाशी लाईसेंसधारियों द्वारा ही रजिस्ट्रेशन किये गये है।
उन्होंने कहा कि जिन कीटनाशी लाईसेंसधारियों द्वारा दिनांक-5.04.2026 तक IPMS PORTL पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा, उनका लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जायेगा।






