Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » उप कृषि निदेशक से नाराज कर्मचारियों को मनाने के लिए पहुंचे जेडीए

उप कृषि निदेशक से नाराज कर्मचारियों को मनाने के लिए पहुंचे जेडीए

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


उप कृषि निदेशक की खराब कार्यशैली से नाराज कर्मचारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के नेतृत्व में धरने पर बैठे कृषि विभाग के कर्मचारियों ने डीडी पर अभद्रता करने और ज्ञापन न लेने का गंभीर आरोप लगाया। कर्मचारियों के धरने पर बैठने के कारण कार्य प्रभावित होने की सूचना मिलने पर संयुक्त कृषि निदेशक डा. राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में जेडीए को ज्ञापन दिया गया। जेडीए ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। उधर डीडी को भी काफी नसीहत किया। कर्मचारियों ने बताया कि डीडी ने ग्रुप से अध्यक्ष को भी हटा दिया है। बाद में डीडी ने कर्मचारियों के समक्ष सोरी बोला। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।


कृषि विभाग के बीटीएम और एटीएम ने ई खसरा पडताल का विरोध करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया है। इस संबंध में कर्मचारियों ने डीडी प्रमोद सिरोही को दो बार ज्ञापन देने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने ज्ञापन नहीं लिया। आरोप है कि डीडी के द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई, वहीं पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। इस बात से नाराज कर्मचारी डीडी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। उधर सूचना मिलने पर सहारनपुर से संयुक्त कृषि निदेशक डा. राजेश कुमार कर्मचारियों के बीच धरने पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया। कर्मचारियों ने डीडी के खिलाफ काफी शिकायत की। जेडीए ने कर्मचारियों समझाकर शांत किया। उधर जेडीए ने डीडी को कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखने और सम्मान करने के निर्देश दिए है। इसके बाद डीडी के द्वारा सोरी बोलने पर कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश महासंघ के अध्यक्ष राहुल चौधरी, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के संरक्षक सुनील कुमार शर्मा, संरक्षक सोमपाल सिंह, अध्यक्ष नवनीत सिंह, विजय कुमार, राजकुमार, विपुल कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल