Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एमआरएफ सेंटर का रास्ता बंद कर गुस्साए लोगों ने कर्मचारियों को घेर कर किया हंगामा

एमआरएफ सेंटर का रास्ता बंद कर गुस्साए लोगों ने कर्मचारियों को घेर कर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


रूडकी रोड स्थित एमआरएफ सेंटर पर गली और सूखा कूडा लेकर पहुंचे कूडा वाहनों का गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने कडा विरोध जताते हुए एमआरएफ सेंटर के रास्ते को बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। जिस कारण करीब 50 से अधिक कूडा वाहन सड़क पर खडे रहे। उधर हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साए लोग नहीं माने। उधर ईओ ने समाधान के लिए उक्त लोगों को सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया है।
रूडकी रोड स्थित वार्ड 15 एकता विहार में दो एमआरएफ सेंटर बनाए गए है। जिसमें से एक एमआरएफ सेंटर का संचालन शुरू हो गया है। नगर पालिका ने जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कम्पनी को एमआरएफ सेंटर चलाने की जिम्मेदारी दी है। इस कम्पनी के साथ नगर पालिका का सफाई को लेकर तीन साल के लिए अनुबंध हुआ है। कांवड यात्रा के दौरान कम्पनी के अधिकारी एमआरएफ सेंटर को सुचारू नहीं रख पाए। अब कम्पनी के द्वारा एमआरएफ सेंटर को चलाने का प्रयास किया गया। रविवार को कम्पनी के कर्मचारी गीला व सूखा कूडा लेकर एमआरएफ सेंटर पर पहुंचे। उधर गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए रास्ते को बंद कर दिया। वहीं कर्मचारियों को घेराव किया और धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि एमआरएफ सेंटर चलने नहीं दिया जायेगा। रुड़की चुंगी चौकी इंचार्ज एसआई नीरज कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने भी लोगों से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहा।

नगर पालिका ईओ ने बताया
कांवड़ यात्रा के दौरान कंपनी एमआरएफ सेंटर का संचालन कर रही है। जिस कारण वहां पर कूडे के ढेर लग गए। जिस कारण लोगों में रोष हो गया। कांवड़ यात्रा के बाद कंपनी सेंटर नहीं चला रही थी, कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सोमवार को इस मामले में वार्ड के लोगों को वार्ता के लिए बुलाया गया है।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल