Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शामली रोड स्थित काली नदी के पुल में आयी दरार, लोक निर्माण विभाग ने आवागमन कराया बंद

शामली रोड स्थित काली नदी के पुल में आयी दरार, लोक निर्माण विभाग ने आवागमन कराया बंद

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शामली रोड पर काली नदी के पुल में दरार आ गई। जिस कारण लोक निर्माण विभाग के द्वारा उक्त पुल पर आवागमन को बंद करने के लिए ईटों की दीवार कर दी गई। वहीं उसके समीप में बने नए पुल से यातायात को सुचारू रूप से दुरूस्त किया गया।
शामली रोड पर स्थित काली नदी का पुराना पुल अंग्रेजों के समय से बना हुआ है। इस पुल को बने हुए कई दशक बीत चुके है। वर्ष 2019 में इस पुल की मरम्मत के लिए बंद कर दिया था। बताया जाता है कि इस पुल ऐतिहासिक महत्व भी है। इसे मुगल बादशाह हुमायूं पर विजय के बाद शेरशाह सूरी ने बनवाया था। उधर करीब एक दशक पहले ही लोक निर्माण विभाग के द्वारा एक नया पुल बनाया गया। कांवड यात्रा से पहले पुराने पुल के पिलर आदि भी दरार देखी गई। जिस कारण इस पुल से यातायात को बंद करा दिया गया। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अभिषेक सिंह ने बताया कि पुराने पुल से यातायात को रोकने के लिए यहां पर दीवार कराकर रास्ता बंद कराया गया है। नए पुल से यातायात को दुरूस्त किया गया है। उक्त पुल की रिपोर्ट उच्च स्तर पर भी भेजी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल