Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रस्तावित वार्ड परिसीमन को लेकर आयी 27 आपित्तयां

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रस्तावित वार्ड परिसीमन को लेकर आयी 27 आपित्तयां

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के वार्डों के परिसीमन को लेकर आपत्तियां मांगी गई। वार्डों के परिसीमन को लेकर कुल 27 आपत्तियां आयी है। जिसमें से जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों को लेकर 26 आपत्ति और बीडीसी को लेकर मात्र एक आपत्ति आयी है। अब पांच अगस्त तक सुनवाई करते हुए उक्त सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रस्तावित वार्ड परिसीमन पर शनिवार को आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन रहा है। नए प्रस्तावित परिसीमन के बाद जिला पंचायत के वार्डों में कटौती हुई है। पूर्व में जिला पंचायत के 43 वार्ड थे, लेकिन अब तीन वार्डों की कटौती हुई है। अब जिला पंचायत में 40 वार्ड रह गए है। नए परिसीमन में वार्ड संख्या 4, 5, 6 और 7 में परिवर्तन हुआ है। वहीं 11 गांव नगर पालिका मुजफ्फरनगर में शामिल होने पर 487 ग्राम पंचायत रह गई है। वार्डों के प्रस्तावित परिसीमन को लेकर आपत्तियां मांगी गई। पांच दिनों में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 1, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 26, 33, 29, 30, 31, 36, 37, 38 में कुल 26 आपत्तियां आयी है। वहीं चरथावल बीडीसी के वार्ड 11 में एक आपत्ति आयी है। इस तरह से कुल 27 आपत्तियां प्राप्त हुई है। डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव ने बताया कि पांच अगस्त तक आपित्तयों का निस्तारण किया जाएगा। छह से दस अगस्त तक सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल