मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के द्वारा शहर के आठ वार्डों में करीब 109 लाख रुपए की धनराशि खर्च करते हुए सात सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। शुक्रवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उक्त सड़कों का लोकार्पण किया है। वहीं स्थानीय लोगों से संवाद भी स्थापित किया है।
नगर पालिका के द्वारा शहरी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे है। शहर के मोहल्ला खालापार, जसवंतपुरी, साकेत, शांतिनगर, कूकड़ा, जनकपुरी और प्रेमपुरी में राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत 109 लाख रुपये की लागत से सात सीसी सड़क और डैन्स सड़क का निर्माण कराया गया है। वहीं पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण भी कराया गया है। चेयरपर्सन ने इन सभी सड़कों का निरीक्षण किया और गुणवत्ता को भी परखा है। स्थानीय लोगों ने चेयरपर्सन का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। शहर के वार्ड संख्या पांच के अन्तर्गत कूकड़ा में चेयरपर्सन ने 15 लाख रुपये की लागत की सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य, वार्ड 6 में साकेत में 18 लाख से दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया है। वार्ड 13 में जसवंतपुरी में 12 लाख से सड़क, वार्ड 19 प्रेमपुरी में 16 लाख से सीसी रोड, नाली, वार्ड 22 शांतिनगर में 16 लाख से सीसी सड़क, वार्ड 39 जनकपुरी में 05 लाख से सीसी सड़क, वार्ड 47 लोहिया बाजार में 08 लाख रुपये की लागत से जल निकासी के लिए नाली निर्माण और वार्ड 53 खालापार में 19 लाख रुपये की लागत से 421 मीटर डेन्स रोड का लोकार्पण किया है। इस दौरान प्रवीण खेड़ा, दीपक मित्तल, राधे वर्मा, मयंक त्यागी, हरीश गुप्ता, वैभव त्यागी, सुमित धीमान, भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद रविकांत, आदिल मलिक, अन्नू कुरैशी, रितु त्यागी, योगेश मित्तल, जेई निर्माण कपिल कुमार, लिपिक गोपाल त्यागी, मनोज पाल आदि उपस्थित रहे।







