Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कृषि विभाग ने 23 दुकान व विनिर्माण इकाई पर की छापेमारी, चार दुकानदारों को नोटिस

कृषि विभाग ने 23 दुकान व विनिर्माण इकाई पर की छापेमारी, चार दुकानदारों को नोटिस

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को शासन के निर्देश पर उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों ने उर्वरक की दुकानों और विनिर्माण इकाई पर छापेमारी की। इस दौरान 23 स्थानों पर छापेमारी करते हुए उर्वरक के 9 नमूने जांच के लिए भेजे गए। वहीं चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया।
कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ओर उर्वरक सहायक राहुल चौधरी ने खतौली तहसील में 11 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कृषि विभाग की छापेमारी को लेकर दुकानदारों में हडकम्प मच गया। कुछ दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर फरार हो गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए उर्वरक के 6 नमूने लिए। वहीं 4 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उधर डीडी प्रमोद सिरोही के नेतृत्व में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक वर्ग एक शुभम नामदेव ने टीम के साथ सदर क्षेत्र में उर्वरक के तीन नमूने लिए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया। कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि त्रिवेणी फर्टिलाइज़र खतौली, शुभम खाद भंडार , गोयल खाद भंडार खतौली व आरडी खतौली को चेतावनी के साथ करना बताओ नोटिस जारी किए गए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल