मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज
वर्ष 2024 को लेकर हुए स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निकायों की रैंकिंग जारी हो गयी है। मुजफ्फरनगर जनपद की राष्ट्रीय स्तर पर 36वीं रैंक और प्रदेश स्तर पर 46वीं रैंक आयी है। इस बार चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डॉक्टर प्रज्ञा सिंह की मेहनत रंग लायी है। 29 मार्च को दिल्ली से आयी भारत सरकार की सात सदस्य टीम ने विभिन्न बिन्दुओं पर स्वच्छता सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार की। टीम ने शहर के 55 वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है, वहीं स्थानीय लोगों से डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के संबंध में फीडबैक ली है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड गई थी। नगर पालिका को वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर 264वां स्थान और राज्य स्तर पर 56 वां मिला था।
भारत सरकार से आयी टीम ने 29 मार्च को स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य शुरू कर दिया था। टीम ने शहर के 55 वार्डों में सफाई व्यवस्था को अच्छी तरह से देखा है। डोर टू डोर कूडा कलेक्शन के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी ली है। वॉल पेटिंग, एमआरएफ सेंटर, कम्पनी बाग, एसटीपी प्लांट, ओडीएफ आदि का निरीक्षण करते हुए टीम ने रिपोर्ट तैयार की है। गुरुवार को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 की रैंकिंग जारी हो गयी है। जिसमे मुजफ्फरनगर जनपद की राष्ट्रीय स्तर पर 36वीं रैंक और प्रदेश स्तर पर 46वीं रैंक आयी है।
अन्य वर्षों में मुजफ्फरनगर नगर पालिका की रैंकिंग की सूची
— वर्ष 2019 में नगर पालिकाको राष्ट्रीय स्तर पर 371 वां स्थान मिला था।
–वर्ष 2020 में नगर पालिकाकों राष्ट्रीय स्तर पर 214 वां स्थान मिला था, प्रदेश में 33 वां स्थान मिला था
— वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर नगर पालिकाको 344 वां स्थान मिला, प्रदेश में 56 वां स्थान मिला
— वर्ष 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका को राष्ट्रीय स्तर पर 237 वां व प्रदेश में 45 वां स्थान मिला
— वर्ष 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर 264वां स्थान, राज्य स्तर पर 56 वां स्थान मिला
