Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जीआईसी मैदान में भाकियू की महापंचायत आज, डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

जीआईसी मैदान में भाकियू की महापंचायत आज, डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार को जीआईसी मैदान में भाकियू टिकैत की महापंचायत होने जा रही है। इस महापंचायत को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। बुधवार की शाम को डीएम और एसएसपी ने जीआईसी मैदान में पहुंच कर महापंचायत की तैयारियों को परखा है। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष नवीन राठी से वार्ता करते हुए कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली है।


17 सितम्बर गुरुवार की सायं 4 बजे से जीआईसी मैदान में भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में विशाल मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन रात के समय मे किया जा रहा है जो कि भारतीय किसान यूनियन के दशकों पुराने संघर्षवादी इतिहास में पहली बार हैं। इस महापंचायत मे भोजन के लिए भंडारे की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। एक किसान अपने साथ 2 साथियों का भोजन जो भी घर मे उपलब्ध होगा लेकर आयेगा। सभी किसान ट्रेक्टर से ही आयेंए। वहीं ट्रालियों पर बारिश से बचने के लिये झोंपड़ी बनाकर लाएँगे। जीआईसी मैदान ट्रैक्टरो से भर जाने की स्थिति में सड़क के दोनों तरफ ट्रेक्टर खड़े करने की व्यवस्था बनाई जा रहीं हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि महापंचायत में रागिनी एवं पंजाबी गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। महापंचायत का समापान अलगे दिन सुबह पांच बजे होगा। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि महापंचायत में बिजली-पानी, गन्ने के दाम बढ़ाने और आलू किसानों को राहत देने समेत कई मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि गन्ने का 600 रुपये होना चाहिए और इस मुद्दे को भी महापंचायत में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल