मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

गांधी कॉलोनी बारात घर पचेंडा रोड पर यूपी डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्यों की ओर से महासंघ के पूर्व सदस्य स्वर्गीय आरके दत्त की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वर्गीय आरके दत्त को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया।


इस दौरान रक्तदाताओं द्वारा 181 यूनिट रक्तदान किया गया। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि रक्तदान कार्यक्रम में जनपद प्रथम स्थान पर रहा है।
रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद चन्दन चौहान उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. विकास कुमार ने की तथा संचालन इं. राजेन्द्र कुमार व यू०सी० वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आरके दत्त को श्रद्धांजलि अर्पित कर द्वीप प्रज्वलित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गयी। साथ ही उनके संघ व महासंघ में दिये गये अतुलीय योगदान का स्मरण किया गया, तथा रक्तदान की आवश्यकता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। रक्तदान कार्यक्रम समारोह मे प्रमुख रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में इं. सीपी सिंह, मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सहारनपुर, महासंघ सहारनपुर के मण्डल अध्यक्ष इं. मीनाक्षी श्रीवास्तव,

मण्डल सचिव महासंघ केके सैनी, अधिशासी अभियन्ता के रूप में अभिषेक कुमार सिंह, अनिल राणा, सुधांशु मनोहर सिंह, सुभाष चंद्रा, सहायक अभियंता कामेश्वर गुप्ता, ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर गाँधी कॉलोनी बारातघर रक्तदान केंद्र में पहुंचकर रक्तदाताओं द्वारा 181 यूनिट रक्तदान किया गया। इस दौरान इं. मेहर सिंह, अनुज पोसवाल , देवेंद्र कुमार, रूपेंद्र सिंह, सुमित शर्मा, संदीप राज, श्रवण कुमार, हरीश पाठक, यतेंद्र प्रताप सिंह, आशु कुमार, शमीम अहमद, नौशाद, शशि कुमार, रवि कुमार, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।






