Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिजली विभाग की बडी कार्रवाई: 11 घरों में पकडी बडी बिजली चोरी

बिजली विभाग की बडी कार्रवाई: 11 घरों में पकडी बडी बिजली चोरी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता के निर्देशन में पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने मिमलाना रोड पर बढे लाइन लॉस को कम करने की शुरूआत कर दी है। अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम और प्रवर्तन दल ने शाहबुद्दीनपुर रोड, लद्दावाला, रामलीला टिल्ला, महात्मा कालोनी आदि में चैकिंग अभियान चलाते हुए 11 घरों में बडी बिजली चोरी पकडी है। इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शुक्रवार को विद्युत नगरीय वितरण खण्ड (वाणिज्य-2) अधिशासी अभियन्ता कुलदीप सिंह ने टीम के साथ विभिन्न मोहल्लों में चैकिंग अभियान चलाया है। विभागीय टीम में उनके साथ सहायक अभियंता अक्षय कुमार सिंह, अवर अभियंता दिलीप यादव, अखिलेश कुमार सरोज, विजिलेंस टीम प्रभारी अमित गोस्वामी महिला हैड कॉस्टेबिल मोनिका, जितेन्द्र, सचिन, रोहित, नवनीत मौजूद रहे। उनके द्वारा संयुक्त रूप से विद्युत चोरी रोकने व लाइन लॉस को कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। मिमलाना रोड बिजलीघर के फीडर शाहबुद्दीनपुर रोड के क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला लद्दावाला, रामलीला टिल्ला, महात्मा कालोनी में सघन विद्युत चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 11 उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से विद्युत उपभोग करते हुए पाए गए। इन उपभोक्ताओं द्वारा मीटर के केबिल में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत उपयोग (38 कि०वा० विद्युत भार) करते हुए पाया गया। दो उपभोक्ताओं के परिसर पर स्थापित मीटर संदिग्ध अवस्था में पाये गये। विद्युत अधिनियम-2003 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत उक्त 11 उपभोक्ताओं के विरूद्ध प्राथमिकी एंटी पावर थैफ्ट थाने में दर्ज करायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल