Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल  प्रशासक जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी  कंडारकर कमल किशोर देशभूषण तथा जिला समन्वक राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी मिशनकार्यक्रम आदि सभी अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल आयोजित करने में जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर जी एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम  शैली पूनम वंदना आर्य सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा
कार्यक्रम को संयोजित आशीष द्विवेदी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बहादुरपुर एवं  प्रदीप गर्ग ने किया कार्यक्रम में अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य  राजेश कुमारी, किरण, सविता  ने भी प्रतिभाग किया 15 विद्यालयों के लगभग 70 बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में 22 प्रस्तुतियां हर घर तिरंगा अभियान के थीम पर प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य  सुभाष जी ने सभी का धन्यवाद किया सभी बच्चो को मिष्ठान और फल का वितरण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल