Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एमडी ने वैस्ट लुब्रिकेशन प्रैक्टिस फॉर इंप्रूव्ड ट्रासफार्मर हैल्थ, आपरेशनल एफिशिएंसी एवं रिलायबिलिटी तकनीकी सेमिनार का किया शुभारम्भ

एमडी ने वैस्ट लुब्रिकेशन प्रैक्टिस फॉर इंप्रूव्ड ट्रासफार्मर हैल्थ, आपरेशनल एफिशिएंसी एवं रिलायबिलिटी तकनीकी सेमिनार का किया शुभारम्भ

मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) की अध्यक्षता में वैस्ट लुब्रिकेशन प्रैक्टिस फॉर इंप्रूव्ड ट्रासफार्मर हैल्थ, आपरेशनल एफिशिएंसी एवं रिलायबिलिटी विषयक तकनीकी सैमीनार का आयोजन आज ऊर्जा भवन विक्टोरिया पार्क, मेरठ के सभागार में किया गया। प्रबन्ध निदेशक ने सैमीनार का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि ट्रांसफार्मर विद्युत वितरण व्यवस्था का अत्यन्त महत्वपूर्ण घटक है और इसकी विश्वसनीयता सीधे तौर पर विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं निरन्तरता से जुडी है। ऐसे में ट्रांसफार्मर के रख-रखाव और उसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने के लिए तकनीकी रूप से, अद्यतन जानकारी अधिकारियों तक पहुँचाना अत्यन्त उपयोगी है। उन्होनें कहा कि यह तकनीकी सेमिनार कार्यशाला से जुडे अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा तथा यहां प्राप्त जानकारी को फील्ड एवं वर्कशाप स्तर तक प्रभारी रूप से लागू किया जा सकेगा।

सेमिनार मे इण्डियन ऑयल कारपोरेशन लि० (आई०ओ०सी०एल०) के प्रशिक्षण विशेषज्ञ श्री राजीव रंजन ट्रेनिंग हैड द्वारा ट्रांसफार्मर मे उपयोग किए जाने वाले, विभिन्न प्रकार के ऑयल के संबंध में विस्तार से तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। उन्होनें ट्रासफार्मर ऑयल की गुणवत्ता, रख-रखाव तथा उसके उचित उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि ट्रांसफार्मर ऑयल कूलिंग के साथ-साथ इन्शुलेशन का भी महत्वपूर्ण कार्य करता है। गुणवत्तापूर्ण ऑयल ट्रांसफार्मर को अधिक हीट से नियंत्रित करने में और इन्शुलेशन को बेहतर बनाए रखने मे सहायक होता है। विशेषज्ञों ने बताया कि उचित गुणवत्ता वाला ट्रांसफार्मर ऑयल ट्रासफार्मर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के साथ-साथ उसकी विश्वसनीयता एवं ट्रांसफार्मर की आयु को बढ़ाने मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए उपयुक्त एवं निर्धारित मानकों वाला ऑयल उपयोग किया जाना आवश्यक है तथा ऑयल को नगी तथा अन्य अशुद्धियों से मुक्त रखना ट्रांसफार्मर की कार्यक्षमात के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

सेमिनार मे पीवीवीएनएल के सभी 14 जनपदों से कार्यशाला के अवर अभियन्ता स्तर तक के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को ट्रांसफार्मर ऑयल के बेहतर प्रबन्धन एवं उपयोग की तकनीकी जानकारी प्रदान करते हुए ट्रांसफार्मर की दक्षता, विश्वसनीयता एवं दीर्घकालिक कार्यक्षमता को और बेहतर बनाना रहा।

अन्त में प्रबन्ध निदेशक महोदय द्वारा इस महत्वपूर्ण एवं उपयोगी तकनीकी सैमीनार के आयोजन के लिए इण्डियन ऑयल कारपोरेशन के विशेंज्ञों एवं प्रशिक्षण टीम को धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही उन्होंने कार्यशाला से जुडे अभियन्ताओं, अधिकारियों एवं अन्य सभी संबंधित कार्मिकों को सैमीनार मे सकिय भागीदारी एवं तकनीकी जानकारी को आत्मसात करने के लिए धन्यवाद दिया।

सेमिनार मे आशु कालिया निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), संजय जैन निदेशक (वाणिज्य),  एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी),  स्वतंत्र कुमार तोमर निदेशक (वित्त),  गुलाब सिंह मुख्य अभियन्ता, राजेश कुमार मुख्य अभियन्ता, गुरजीत सिंह मुख्य अभियन्ता,  रजनीकांत मिश्र मुख्य,  राहुल शर्मा अधीक्षण अभियन्ता, मो० अरशद अधीक्षण अभियन्ता,  हरिकेश अधीक्षण अभियन्ता,  सोनम सिंह स्टॉफ आफिसर,  हरि ओम अधिशासी अभियन्ता,  निखिल अधिशासी अभियन्ता, सुनील कुमार अवर अभियन्ता,  विजेन्द्र कुमार अवर अभियन्ता एवं अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल