Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कांवड यात्रा में पावर कारपोरेशन की रही विशेष भूमिका, अधिकारी व कर्मचारियों ने 24 घंटे की डयूटी

कांवड यात्रा में पावर कारपोरेशन की रही विशेष भूमिका, अधिकारी व कर्मचारियों ने 24 घंटे की डयूटी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कांवड यात्रा के दौरान जिला और पुलिस प्रशासन के साथ पावर कारपोरेशन का कार्य भी बडा सराहनीय रहा है। मुख्य अभियंता विनोद कुमार के निर्देशन में 7 एक्सईएन, 22 एसडीओ, 72 जेई, 150 तकनीकी कर्मचारी और 1137 लाइन स्टाफ ने कांवड यात्रा के दौरान विशेष ड्यूटी की है। जनपद मुजफ्फरनगर में करोडों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ियों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए व्यापक एवं विशेष व्यवस्थाएं की गई।
मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर स्थित लगभग 9,876 विद्युत पोलों को पॉलीथिन/पन्नी से कवर किया गया है। वहीं शहर के अन्दर शिव चौक के पास स्थापित 97 विद्युत पोलों को विशेष रूप से पीवीसी पाईप के द्वारा कवर कराया गया है। इसके साथ-साथ प्रत्येक पोल को विद्युत कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक 30 मीनट में इस आशय से चैक किया गया कि उसमें किसी तरह के करंट की सम्भावना न हों। ताकि कांवड़ियों के संपर्क में आने से विद्युत दुर्घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके। करीब 180 जर्जर पोलों को बदलने की कार्यवाही की गई। कांवड़ मार्ग पर स्थित लगभग 945 ट्रांसफार्मरों के चारों ओर मजबूत दो लेयर बैरिकेडिंग कराई गई। लगभग 914 स्थानों पर विद्युत तारों को निर्धारित सुरक्षित ऊंचाई तक उठाने की कार्यवाही की गई है तथा 238 लाईनों की गार्डनिंग की गयी।

24 घंटे कांवड मार्ग पर रही पेट्रोलिंग की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। चीफ विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा पुरकाजी, बझेड़ी रोड, मदीना चौक, कच्ची सड़क, रुड़की रोड, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड, मंसूरपुर, खतौली, नावला कोठी, भगत सिंह रोड, हनुमान चौक, शामली रोड, जानसठ रोड, भोपा रोड एवं गंगनहर पटरी सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था 24 घंटे रही है। प्रशासनिक अधिकारी के साथ भी विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की जोनवार/सेक्टरवार 2477 सतत निगरानी हेतु ड्यूटी लगायी गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल