Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मूसलाधार बारिश के बीच डीएम व एसएसपी ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण, आधुनिक मशीनों से कराई पानी की निकासी

मूसलाधार बारिश के बीच डीएम व एसएसपी ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण, आधुनिक मशीनों से कराई पानी की निकासी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आज जनपद मुजफ्फरनगर में हुई भारी वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा कांवड़ यात्रा मार्गों एवं जलभराव वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया।

अधिकारीगण द्वारा मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में अत्याधुनिक मशीनों की सहायता से जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी का कार्य युद्धस्तर पर कराया गया, जिससे कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित कराया जा रहा है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी लगातार कांवड़ यात्रा मार्गों पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं तथा कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
अधिकारीगण द्वारा शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा मार्गों एवं प्रमुख स्थानों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा पीए सिस्टम के माध्यम से शिवभक्त कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया कि जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई थी, वहां से पानी की निकासी करा दी गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों से अपने गंतव्य की ओर सकुशल प्रस्थान करने की अपील की।
प्रशासन एवं मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु लगातार सतर्क रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल