Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीवीओ ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र बहादरपुर, सदर व अस्थाई गौ आश्रय स्थल नावला कोठी का किया निरीक्षण

सीवीओ ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र बहादरपुर, सदर व अस्थाई गौ आश्रय स्थल नावला कोठी का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता द्वारा वृहद गौ संरक्षण केन्द्र बहादरपुर, सदर व अस्थाई गौ आश्रय स्थल नावला कोठी, खतौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उक्त दोनों गौशाला का संचालन करथ सेवा ट्रस्ट, मुजफ्फरनगर द्वारा ग्राम पंचायत से अनुबंध के आधार पर कराया जा रहा है। बहादरपुर में 256 तथा नावला कोठी में भी 280 गौवंश संरक्षित हैं।

गौशाला में भूसा, हरा चारा व चौकर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। गौवंश का स्वास्थ्य सही पाया गया। स्वयंसेवी संस्था अध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार को साफ सफाई की व्यवस्था में और सुधार करने, गौशाला के अभिलेख नियमित रूप से पूर्ण कराकर गौशाला पर ही रखने हेतु निर्देशित किया गया। दोनों स्थानों पर 5-5 केयर टेकर कार्य करते हुए उपस्थित मिले। वृहद गौ संरक्षण केंद्र बहादरपुर को लगी हुई अतिरिक्त भूमि पर नेपियर बोने की कार्यवाही तथा अस्थाई गौशाला में नवल कोठी में अन्य आवश्यक निर्माण करने हेतु ग्राम पंचायत से मिलकर वी वी जी रामजी योजना में प्रस्ताव कराये जाने हेतु एनजीओ के अथ्यक्ष कुलदीप कुमार तथा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शक्ति प्रताप पशु चिकित्सालय सदर मुजफ्फरनगर एवं डॉक्टर विपिन नैन खतौली को निर्देश दिये गये। पशुधन प्रसार अधिकार को LSD टीका लगाने व टीकाकरण पंजिका में टीकाकरण अंकित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल