Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » फर्जी पुलिस चौकी कांड के आरोपी राहुल पाल का तत्कालीन CO सौम्या अस्थाना के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फर्जी पुलिस चौकी कांड के आरोपी राहुल पाल का तत्कालीन CO सौम्या अस्थाना के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित फर्जी पुलिस चौकी कांड के आरोपी राहुल पाल का तत्कालीन CO सौम्या अस्थाना के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में सौम्या अस्थाना सरकारी कार्यालय में राहुल पाल का जन्मदिन मनाती और केक की मोमबत्तियां जलाती दिखाई दे रही हैं। इसी तरह का एक अन्य वीडियो एक थानेदार के साथ भी सामने आया है।

राहुल पाल, शशांक शर्मा, आकाश और उनके अन्य साथी पर आरोप है कि फर्जी पुलिस चौकी चलाकर लोगों का अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट और फिरौती वसूलने का काम करते थे। पुलिस ने इस गिरोह को हनी ट्रैप गैंग भी बताया है, हालांकि अब तक किसी महिला की भूमिका आधिकारिक तौर पर उजागर नहीं की गई है। राहुल पाल एक बड़े डिजिटल न्यूज संस्थान से भी जुड़ा रहा था। वहीं, CO सौम्या अस्थाना का हाल ही में ललिता गौतम हत्याकांड की विवेचना को लेकर विवाद के बाद ब्रह्मपुरी से किठौर तबादला किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल