Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शिव भक्तों की सेवा में जुटा जिला व पुलिस प्रशासन

शिव भक्तों की सेवा में जुटा जिला व पुलिस प्रशासन

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज़

सावन मास में शिव भक्ति को लेकर जनपद में आस्था का सैलाब उम्र रहा है। हरिद्वार से कई कई लीटर गंगाजल लेकर शिव भक्त शिवालियों की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा आस्था का ऐसा संगम है जिसमें युवा, महिला, बच्चे और बुजुर्ग हरिद्वार से गंगाजल लेकर जनपद मुजफ्फरनगर से होकर गुजर रहे हैं।

जिला एवं पुलिस प्रशासन हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्तों की सेवा में जुट गया है। विभिन्न विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों का अभिनंदन का स्वागत किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा कांवड़ मार्ग पर साफ सफाई, बिजली पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था कराई गई है।

पुलिस प्रशासन के द्वारा भी कावड़ यात्रा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कावड़ यात्रा पर निगरानी रखने के लिए शिव चौक पर कावड़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं यहां पर खोया पाया केंद्र भी बनाया गया है जिसका लाभ शिव भक्त उठा रहे हैं। बिजली विभाग के द्वारा भी बिजली के पोल पर पन्नी लगाई गई और ट्रांसफार्मर पर बैरिकेडिंग की गई है। बिजली विभाग के द्वारा कर कांवड़ मार्ग की सप्लाई का विषय ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल