Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सीडीओ व डीपीआरओ ने कांवड मार्ग, मांडी ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण

सीडीओ व डीपीआरओ ने कांवड मार्ग, मांडी ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण द्वारा पिनना से लालूखेड़ी शामली बॉर्डर तक कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। कावड़ मार्ग पर साफ सफाई एवं मूलभूत सुविधाओ के सम्बंध में निर्देश प्रदान किए गए। वहीं मांडी में तालाब के चौतरफा गंदगी देखने को मिली है। जिस पर सीडीओ ने कडी नाराजगी जताई है।


विकास खण्ड बघरा की ग्राम पंचायत माण्डी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी  रेनू श्रीवास्तव, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी प्राविधिक  धर्मेंद्र कुमार एवं सचिव ग्राम पंचायत माण्डी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अभिलेखों के रखरखाव, शासकीय भवनों में सोलर पैनल एवं ग्रैंड वाटर स्टोर हार्वेस्टिंग बनवाने, ग्राम पंचायत की साफ सफाई, मेरा गांव मेरा तालाव के अंतर्गत तालाब का सौंदर्यकरण कार्य, तालाब के चारों ओर पाथ वे निर्माण, आर आर सी सेंटर के संचालन एवं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से करने, ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि के नियमानुसार गुणवत्तापरक कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल