मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका की टीम ने भगत सिंह रोड पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया है। इस दौरान टीम ने तीन दुकानों से तीन किलों प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की है। वहीं कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। नगर पालिका की छापेमार कार्रवाई को लेकर अन्य दुकानदारों में हडकम्प मचा रहा। इस दौरान पालीथिन का कारोबार करने वाले कुछ दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए।
नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने भगत सिंह रोड पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। ईओ के आदेश पर मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक वैशाली सोती, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार, पारुल यादव, लिपिक आकाशदीप, रुचि शर्मा, मनीष, शोभित, वाजिद, दीपक सैनी के द्वारा भगत सिंह रोड पर विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने बंसल ट्रेडर्स, राहुल कुमार एवं नरेंद्र कुमार तीन दुकानदारों से 3 किलोग्राम प्रबंधित प्लास्टिक जब्त कर तीन रुपए का जुर्माना वसूला है। टीम ने शासन की मंशा अनुसार प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक के गिलास, चम्मच, थर्माकोल के बर्तन और केवल एक बार उपयोग में आने वाली पॉलीथिन की थैलियों को न बेचे जाने का अनुरोध किया है।







