मुजफ्फरनगर
शहर के मोहल्ला कम्बल वाली गली में पिछले काफी समय से टंकियों में गंदा पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों इस समस्या से जूझते आ रहे है, लेकिन नगर पालिका अभी तक इसका कोई समाधान नहीं करा पायी है। यहां पर सीवर लाइन में चॉक होने के कगार पर है। शुक्रवार को काफी महिलाए एकत्र होकर नगर पालिका पहुंची और ईओ से शिकायत की। ईओ ने तत्काल प्रभाव से एई और जेई जलकल को तलब किया।
नगर पालिका की लापरवाही के कारण मोहल्ला कम्बल वाली गली के लोग गंदा पानी मिलने के लिए मजबूर बने हुए है। सिवर लाइन चॉक होने के कगार पर है। टंकियों से बदबूदार और गंदा पानी पिछले काफी समय से आ रहा है। स्थानीय लोग यहां पर काफी परेशान है। कई बार शिकायत होने के बाद भी नगर पालिका कोई स्थाई समाधान अभी तक नहीं करा पायी है। शुक्रवार को मोनिका समेत काफी महिलाए नगर पालिका पहुंची। उन्होंने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से शिकायत करते हुए बताया कि टंकियों से गंदा पानी आ रहा है। इस मामले में ईओ ने अपने कार्यालय में एई सुनिल कुमार और जेई धर्मवीर को तलब करते हुए समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए है। एई सुनिल कुमार ने बताया कि उक्त मोहल्ले में नई पाइप लाइन डाली जाएगी। शीघ्र यहां पर कार्य शुरू कराया जाएगा।







