मुजफ्फरनगर।
जनपद में कार्यरत उप कृषि निदेशक संतोष कुमार यादव का जनपद कन्नौज में ट्रांसफर हो गया है। संतोष कुमार का जनपद में कार्यकाल करीब दो साल रहा है। वहीं कन्नौज में कार्यरत उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही का ट्रांसफर जनपद मुजफ्फरनगर में हुआ है। संतोषक कुमार यादव के द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया है। वहीं प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस में आयी समस्याओं का समाधान भी कराया गया है। उनकी कार्य प्रणाली से जनपद के किसान काफी संतुष्ट रहे है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 115





