Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नई मंडी में नवनिर्मित दो दुकानों की 46.50 लाख में हुई नीलामी

नई मंडी में नवनिर्मित दो दुकानों की 46.50 लाख में हुई नीलामी

मुजफ्फरनगर

नई मंडी के गौशाला रोड पर नवनिर्मित दो दुकानों की नगर पालिका के द्वारा 46.50 लाख में नीलामी कराई गई है। यह दोनों दुकान बोलीदाता गौरव मित्तल के द्वारा ली गई है। बोली में पांच बोलीदाता के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मंगलवार को नगर पालिका के सभागार में प्रभारी टीएस पारूल यादव की अध्यक्षता में नवनिर्मित दो दुकानों की नीलामी कराई गई। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। लेखाकार प्रीति रानी, एई जलकल सुनील कुमार और जेई निर्माण कपिल कुमार कमेटी में शामिल रहे। प्रभारी कर अधीक्षक पारूल यादव ने बताया कि नीलामी के लिए छह बोलीदाताओं ने कर विभाग में अपना आवेदन दिया था, जमानत राशि जमा कराते हुए इनको बोली में भाग लेने के लिए स्वीकृति जारी की गई थी। मंगलवार को पांच बोलीदाताओं ने ही प्रतिभाग किया। भूतल की दुकान के लिए पालिका ने बोली राशि 17 लाख रुपये और प्रथम तल की दुकान के लिए 10 लाख रुपये निर्धारित की। भूतल की दुकान 28.50 लाख और प्रथम तल की दुकान 18 लाख रुपये की बोली पर आवंटित की गई है। दोनों दुकानों का अवंटन गौरव मित्तल के नाम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल