Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » किड्जी न्यू मंडी (Zee Network) प्ले स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का उत्सव

किड्जी न्यू मंडी (Zee Network) प्ले स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का उत्सव

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
न्यू मंडी स्थित ज़ी नेटवर्क द्वारा संचालित किड्जी प्ले स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगी और सुंदर वेशभूषाओं में सजे बच्चे अत्यंत आकर्षक लग रहे थे और अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय की निदेशिका  चारु भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
विद्यालय की समन्वयक  सौम्या अरोड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नृत्य बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे बच्चों में अभिव्यक्ति की क्षमता और मंच पर प्रदर्शन करने का साहस विकसित होता है।
कार्यक्रम की सफलता में अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।
अंत में सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया और कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल