मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

कृषि विभाग (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा अनुमोदित एवं आईआईटी रुड़की के मार्गदर्शन में ट्रांयभू टेक सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड (TRST01) द्वारा क्रियान्वित की जा रही किसानों की आय बढ़ाने की कार्बन क्रेडिट आधारित एक महत्वाकांक्षी परियोजना किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना के अंतर्गत विकासखण्ड बघरा के गाँव नसीरपुर में किसानो के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संवाद कार्यक्रम में IIT रुड़की के प्रो. ए एस मौर्या ने किसानो को बताया भूमि में हरिखाद, और गोबर की खाद का प्रयोग कर कार्बन की मात्रा बढ़ाए बड़ी हुई कार्बन की मात्रा trst 01 प्राइवेट कंपनी द्वारा बाजार में बचकर आप घर बैठे लाभ कमा सकते है । उप कृषि निदेशक श्री प्रमोद सिरोही द्वारा बताया गया की आम जनमानस के स्वास्थ की जिम्मेदारीपूर्ण रूप किसानो के कंधे पर है किसान यदि प्राकृतिक खेती और जैविक खेती करते है तो आपके उत्पाद की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में भी मिलती है साथ ही कार्बन क्रेडिट से भी लाभ कमा सकते है , इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा की अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ बीज के लिए बुकिंग खुल चुकी है सभी किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए पहले बुकिंग करनी होगी। कार्यकम में केवीके बघरा के अध्यक्ष डॉ हंसराज, डॉ वीरेंद्र कुमार और किसान उपस्थित रहे ।







