Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 9 मई को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने के आदेश

9 मई को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने के आदेश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,के द्वारा जिला मुजफ्फरनगर के समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट / अधिकारियों की मीटिंग आहुत की गयी जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 09.05.2026 में अधिक से अधिक मामलो को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया है. मानननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफफरनगर के निर्देशानुसार दीवानी न्यायालय परिसर मुजफफरनगर में दिनांक 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसके संबंध में आज दिनांक 28.04.2026 को डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद न्यायालय मुजफ्फरनगर के मिटिंग हॉल में एक बैठक आहुत की गयी डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफफनगर द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09.05.2026 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, वाह्य न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

उक्त बैठक में डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज (सी०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर व जनपद न्यायालय मुजफ्फरनगर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  देवेन्द्र फौजदार, सिविल जज सी०डी० रघुवंशमणि सिंह, अपर सिविल जज सी०डी०  जशीम खान, अपर सिविल जज सी०डी० सोनम गुप्ता, सिद्धार्थ बरगोटी,  शालिनी चौधरी,  अनिष्का चौधरी.  शिवजी यादव,  इसिका सिंह,  मनी वर्मा,  शैफाली यादव,  दर्शन लाल भटनागर, स्वदेश कुमार,  सौम्या वर्मा व अन्य अधिकारिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल