Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बच्चों को स्कूल चलो अभियान से जोडने के लिए गरीबों की बस्ती में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

बच्चों को स्कूल चलो अभियान से जोडने के लिए गरीबों की बस्ती में पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल 14अप्रैल को जब अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर के जनकपुरी क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण,नमन करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से संवाद किया। बातचीत के दौरान उन्हें यह जानकर अत्यंत चिंता हुई कि क्षेत्र के कुछ बच्चे आज भी विद्यालय नहीं जा रहे हैं। इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए 15अप्रैल को पुनः जनकपुरी (निकट बिजलीघर) पहुंचकर बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं प्राथमिक विद्यालय जनकपुरी के शिक्षकों को मौके पर बुलाया तथा बच्चों एवं उनके अभिभावकों को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि “जब मैंने इन छोटे-छोटे बच्चों की आंखों में सपने देखे और यह समझा कि वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्राथमिक विद्यालय जनकपुरी के शिक्षकों को बुलाकर बच्चों के एडमिशन कराए। हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है, और यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे। उन्होंने आगे कहा, मेरा प्रयास रहेगा कि इन बच्चों के सपनों को साकार करने में कोई कमी न रहे। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए पास में स्थित एक खाली भूमि पर विद्यालय निर्माण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए, ताकि भविष्य में भी उस क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल  ने कहा कि “शिक्षा ही वह सबसे मजबूत माध्यम है, जो एक बच्चे का भविष्य संवारती है और समाज को नई दिशा देती है। हमारा संकल्प है कि हर बच्चा पढ़े, आगे बढ़े और अपने सपनों को पूरा करे।”इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  नंद किशोर पाल , अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष  अजय सागर , बेसिक शिक्षा अधिकारी  संदीप जी एवं उनकी टीम, सिटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज जी, श्री देशबंधु तोमर ,  मनोज लेमन ,  प्रवीण वर्मा , जगदीश पांचाल , सभासद  सलेक चंद ,  सचिन प्रजापति , नमीष चंदेल  सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल