मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शासन स्तर से संचालित आईपीएमएस पोर्टल पर अभी तक 864 कीटनाशक विक्रेताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि जनपद में करीब 1754 कीटनाशक विक्रेता है। शेष 890 कीटनाशक विक्रेताओं के द्वारा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। शासन स्तर से रजिस्ट्रेशन की तिथि को बढाकर 18 अप्रैल कर दी गई है। अब शेष कीटनाशक विक्रेता अपना रजिस्ट्रेशन 18 अप्रैल तक कर सकते है।
शासन के द्वारा आईपीएमएस पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर सभी कीटनाशक विक्रेताओं को अपना रजिस्ट्रेशन कराना है। इसके लिए शासन स्तर से 15 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन अभी तक कुछ ही कीटनाशक विक्रेताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कराया है। जनपद में करीब 1754 कीटनाशक विक्रेता है। जिनका कृषि रक्षा विभाग से लाइसेंस बना हुआ है। इनमें से करीब 864 कीटनाशक विक्रेताओं ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। शेष 890 विक्रेताओं के द्वारा अभी तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है।

इन्होंने बताया
जनपद में करीब 1754 कीटनाशक विक्रेताओं में से 864 ने आईपीएमएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। शेष 890 कीटनाशक विक्रेताओं ने अभी तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। शासन स्तर से रजिस्ट्रेशन की कराने की 18 अप्रैल तिथि निर्धारित की गई है।
राहुल तेवतिया, जिला कृषि रक्षा अधिकारी






